Tiger 3 Twitter Reaction: सलमान खान( Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर आ गया है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए सलमान खान ने पावर पैक धमाका दिया है। टीजर को देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई है। अपनी हुकूमत दिखाते हुए सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने आ रहे हैं। टीजर देखने के बाद फैंस जमकर ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई फिल्म को सुपरहिट बता रहा है तो कोई इसे पुरानी कहानी बोल रहा है। आइए जानते हैं टाइगर 3 का टीजर देखने के बाद फैंस ने कैसे रिएक्ट किया है।
एक फैन ने टीजर की शेयर कहा कि बॉलीवुड का बाप वापस। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मैं सलमान खान की इस फिल्म का टीजर देख पागल हो गया हूँ और फिल्म का इंतज़ार नहीं कर पा रहा. वहीं फिल्म का फेमस डायलॉग लिख फैंस ने कहा कि 'जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं।
बता दें कि टाइगर 3 का टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म रिलीज होने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं. भाईजान के फैंस फिल्म के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं. वहीं टाइगर 3 दिवाली के मौके पर 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.
