Salman Khan ने 'Tiger 3' के लिए Revathy संग मिलाया हाथ, 32 साल बाद ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी

Revathy in Tiger 3: 'बिग बॉस 16' के मंच पर अपने जमाने की लोकप्रिय एक्ट्रेस रेवती को अपकमिंग फिल्म 'सलाम वेंकी' का प्रमोशन करते हुए देखा गया था। फिल्म में काजोल अहम किरदार में नजर आएंगी। इस दौरान सलमान खान ने कन्फर्म किया कि रेवती उनके साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों 32 साल बाद ऑनस्क्रीन नजर आएंगे।

Revathy in Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान अभिनेता को सेट पर काजोल और रेवती का स्वागत करते हुए देखा गया था। काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सलाम वेंकी' का प्रमोशन करने बिग बॉस 16 के मंच पर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया था। फिल्म में विशाल जेठवा भी एक अहम भूमिका में हैं। शो पर सलमान और रेवती को काफी सालों के बाद एक साथ देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज था।

Tiger 3

सलमान और रेवती (Revathy) को 1991 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'लव' में देखा गया था। इस फिल्म का गाना 'साथिया तूने क्या किया' आज भी सबका फेवरेट है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान और रेवती ने लगभग 32 सालों के बाद एक बार हाथ मिलाया है। बिग बॉस 16 में प्रचार के दौरान दोनों ने पुष्टि की कि वे 'टाइगर 3' (Tiger 3) में एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि एक्ट्रेस के किरदार के बारे में डिटेल्स अभी सीक्रेट हैं। फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और इसमें कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं। कथित तौर पर फिल्म के तीसरे पार्ट में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म में शाहरुख खान का भी धांसू कैमियो होगा।

End of Feed