Salman Khan की 'Tiger 3' में टीवी की इस हसीना को मिला बड़ा ब्रेक, निभाएंगी अहम किरदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 09:37 AM IST

Ridhi Dogra in Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान स्टारर में मेकर्स ने टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को कास्ट करने का फैसला किया है।

Ridhi Dogra in Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपने फैन्स को जानकरी देते हुए बताया था कि 'टाइगर 3' 2023 में ईद पर नहीं बल्कि दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की फिल्म में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) की एंट्री होती नजर आ रही है।

Salman and Ridhi Dogra

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रिद्धि डोगरा को सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में एक अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। रिद्धि डोगरा टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कई ओटीटी सीरीज में भी धांसू रोल निभा चुकी हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए रिद्धि डोगरा को चुना है। हालांकि रिद्धि डोगरा के किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि फैन्स उन्हें एक जबरदस्त रोल में देखेंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जारी है।

End of Feed