Tiger 3 से सामने आया Salman Khan का राउडी लुक, यूजर्स बोले- भाईजान तबाही मचा देंगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 13, 2023, 12:57 PM IST

Tiger 3 New Poster: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज से पहले भाईजान का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सलमान राउडी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

Tiger 3 Salman Khan New Poster: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आएगा। मेकर्स टाइगर 3 के क्रेज को बनाए रखने के लिए लगातार अलग-अलग पोस्टर शेयर कर रहे हैं। मेकर्स ने सलमान का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

फिल्म में सलमान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर की भूमिका निभा रहे हैं। भाईजान पोस्टर में गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक्टर का राउडी लुक फैंस को पसंद आ रहा है। मेकर्स ने सलमान और कैटरीना के कई पोस्टर शेयर किए हैं। फैंस इमरान हाशमी के नए लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने प्रमोशन स्ट्रैटजी की वजह से इमरान के लुक को रिवील नहीं किया है।

End of Feed