Tiger 3 : सलामान खान की 'टाइगर 3' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, फैंस को मिलेगा दिवाली पर धमाकेदार सरप्राइज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 12:03 PM IST

Tiger 3: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में कबीर का रोल प्ले करेंगे। इस खबर को जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार की दिवाली भाईजान के फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है।

Tiger 3: सलमान खान (Salman khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में है। इमरान ने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। मेकर्स फिल्म के बज को बनाए रखने के लिए लगातार कुछ न कुछ अपडेट दे रहे हैं। टाइगर 3 काफी ग्रैंड होने वाला है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

End of Feed