बॉलीवुड

KWK 8: अनन्या पांडे ने आदित्य संग अपने रिेलेशनशिप को किया कंफर्म, खुद को बताया- Ananya Koy Kapoor

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 09:50 AM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण का नया प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में शो में आने वाले सभी गेस्ट की झलक दिखाई गई है। शो में अनन्या पांडे और सारा अली खान भी नजर आएंगी। करण के शो पर अनन्या ने अपने और आदित्य के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

Image

Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सुर्खियों में है। शो में सबसे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे थे। दीपिका ने अपने डेटिंग लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। इसके बाद दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे। शो में अब सारा अली खान और अनन्या पांडे पहुंची है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं।

इसी वीडियो में करण सारा से पूछते हैं कि अनन्या के पास क्या है जो आपके पास नहीं है। सारा कहती हैं ए नाइटमेयर स्टार। वीडियो में अनन्या आगे कहती हैं, मैं अनन्या कॉय कपूर हूं।

अनन्या ने कंफर्म किया आदित्य संग रिलेशनशिप

वीडियो में अनन्या अपने आदित्य के रिलेशनशिप को कंफर्म करती है। अनन्या और आदित्य अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। लेकिन अब लगता है कि दोनों इस बात को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार है।

साल 2022 में दोनों के रिलेशनशिप में आने की खबर सामने आई थी। उनके रिलेशनशिप की तरफ करण जौहर ने ही अपने शो में हिंट दिया था। शो का नया प्रोमो लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया। इस बार भी करण के शो पर कोई नया गेस्ट नहीं आ रहा है। उनके शो पर करीना, आलिया कई बार आ चुके है। इस बात से दर्शक नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article