12th Fail Box Office Collection: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाल रही है। फिल्म को 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने भले ही पहले दिन ज्यादा कमाई नहीं की थी। लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा हुआ है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। मृणाल ठाकुर की आंख मिचौली, राज कुंद्रा की यूटी 69 और अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर 03 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों पहले ही दिन बुरी तरह से पिट गई है। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का कितना रहा कलेक्शन।
विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 13.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 1. 40 करोड़ की कमाई की थी। 12वीं फेल ने दिखा दिया कि कोई भी फिल्म छोटी- बड़ी नहीं होती है।
12वीं फेल के आगे फुस्स हुई आंख मिचौली और यूटी 69
कमाई के मामले में 12वीं फेल आंख मिचौली, यूटी 69 और द लेडी किलर से कई आगे है। इन तीनों फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी खराब रहा। मृणाल की फिल्म ने पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, राज कुंद्रा की फिल्म ने 10 लाख रुपये की कमाई की है। अर्जुन कपूर की फिल्म द लेडी किलर अपना खाता तक नहीं खोल पाई। बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों का हाल काफी बुरा है।
