बॉलीवुड

The Lady Killer Collection Day 1: फुसकी बम निकली अर्जुन कपूर की फिल्म, 50 हजार जुटाने में भी छूटे पसीने

The Lady Killer Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की मूवी 'द लेडी किलर' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म की पहले दिन की कमाई ही हजार रुपयों में सिमट कर रह गई।

Image

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'द लेडी किलर'

The Lady Killer Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' (The Lady Killer) बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी रोमांटिक थ्रिलर पर आधारित है। हैरत की बात तो यह है कि फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज किया गया था। यहां तक कि मेकर्स ने इसे पूरा करने का भी जोखिम नहीं उठाया और आधी-अधूरी ही पर्दे पर ले आए। इन चीजों का 'द लेडी किलर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी बुरा असर पड़ा है।

दरअसल, 'द लेडी किलर' (The Lady Killer) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिरी है। इसकी कमाई सुनकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। बता दें कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' को केवल 50 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया था। इस चीज का इसके कलेक्शन पर बुरी तरह असर पड़ा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन मात्र 30 से 35 हजार रुपये की कमाई की है, जो कि हद से ज्यादा कम है। हालांकि मूवी ने इतनी कमाई कर ली है कि इसे ओटीटी पर आसानी से जगह मिल सकती है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' (The Lady Killer) को थिएटर में जगह मिलनी भी मुश्किल हो गई थी। वहीं रिलीज के बाद दर्शकों से भी फिल्म को ज्यादा भाव नहीं मिला। चाहे वह सिंगल स्क्रीन हो या फिर मल्टीप्लेक्स, 'द लेडी किलर' को देखने के लिए केवल 500 लोग ही आए थे। 'द लेडी किलर' को लोगों से मिले रिस्पॉन्स पर माना जा रहा है कि मूवी रविवार तक बड़े पर्दों से हटा दी जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article