Tiger 3 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करते हुए नजर आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में आतिशबाजी की थी। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के 15वें दिन का कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसे देख मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने विदेश से लेकर भारत में अब तक कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।
सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्मट टाइगर 3 (Tiger 3) का कलेक्शन रिलीज के बाद गिरता हुआ ही देखा गया है। ऐसे में फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आते ही सभी खुश हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को बंपर कमाई करते हुए अपनी झोली में 7.06 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कुछ हफ़्तों से पहले कई अच्छा उछाल है जिससे मेकर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है। अब कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म का कुल कलेक्शन 271.5 करोड़ हो गया है।
अब कहा जा सकता है की फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के फिल्म क्लब में शामिल हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर धुआंधार कमाई करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। मनीषा शर्मा डायरेक्टेड फिल्म की पिछली फिल्म गणपत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
