Tiger 3 Box Office Collection Day 19: एनिमल-सैम बहादुर ने छुड़ाए सलमान खान के पसीने, यहां जानिए कलेक्शन

Tiger 3 Box Office Collection Day 19: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 को रिलीज हुए आज 19वें दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Tiger 3 Box Office Collection Day 19: यशराज की स्पाई यूनिवर्स फिल्म टाइगर 3 कुछ दिनों से सुस्त पद गई है। कमाई में भी काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है नहीं। जिससे मेकर्स को काफी नुक्सान भी उठाना पड़ा है। ऐसे में सलमान खान का स्टारडम भी फिल्म को 300 करोड़ के पार पहुंचाने मेयो असमर्थ रहा है। अभी कुछ ही देर पहले फिल्म के 19वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म के कितने करोड़ झोली में भर लिए हैं।

Tiger 3 Box Office Collection Day 19

मनीष शर्मा डायरेक्टेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को आज रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने अब 19वें दिन सिर्फ 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा देख मेकर्स के भी पसीने छूठ गए हैं। इसी के साथ फिल्म का अब कुल कलेक्शन 279.90 करोड़ हो गया है।

End of Feed