Tiger 3 Movie Advance Booking : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अब बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार है। सलमान अब अपने टाइगर के अवतार में दोबारा लौट रहे हैं। अपनी मोस्ट सक्सेसफुल फ्रेचाइजी टाइगर के तीसरे सीक्वल के साथ भाईजान की वापसी होने वाली है। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ भी दमदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी इस बार विलेन के खूंखार अवतार में दिखेंगे। मूवी 12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग नजर आ रही है। मूवी के टिकट अभी से ही धड़ल्ले से बिक रहे हैं। फिल्म में सलमान खान को एक्शन करता देखने के लिए फैंस काफी बेताब है। आइए अब रिलीज के 3 दिन पहले तक हुई एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं।
टाइगर 3 के 3.65 लाख टिकट बिके
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 ने अभी तक 3.65 लाख एडवांस टिकट बेच दिया है। सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड फिलहाल शाहरुख खान की मूवी जवान के नाम है, जिसने रिकॉर्ड 5.57 लाख एडवांस टिकट बेच लिए थे। जिसके साथ ही अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है।
सलमान खान की फिल्म ने अभी तक 10 करोड़ रुपये तक की टिकट बेच दिए हैं। जिसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी को 35-40 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग मिल सकती है।
