बॉलीवुड

Tiger 3 Advance Booking: शुरू हुई सलमान खान-कैटरीना कैफ की टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग, पहले दिन बिके रिकॉर्ड टिकट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 6, 2023, 08:21 AM IST

iger 3 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड टिकट बेच लिए हैं। जिसके बाद अब फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि मूवी को एक बड़ी ओपनिंग मिल सकती हैं।

Image

Tiger 3 Advance Booking

Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अब बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार है। सलमान अब अपने टाइगर के अवतार में दोबारा लौट रहे हैं। अपनी मोस्ट सक्सेसफुल फ्रेचाइजी टाइगर के तीसरे सीक्वल के साथ भाईजान की वापसी होने वाली है। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ भी दमदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी इस बार विलेन के खूंखार अवतार में दिखेंगे। मूवी 12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रविवार को मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसके टिकट भी धड़ल्ले से बिक गए है। आइए फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर 3 के 56,000 टिकट बिके

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 ने पहले ही दिन 56,100 एडवांस टिकट बेच दिया है। जिसके साथ ही अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है, जो शायद अब तक की सबसे बड़ी सलमान खान की फिल्म हो सकती है।

फिल्म टाइगर 3 की हाइप काफी ज्यादा है, इस वजह से पहले ही दिन PVR Inox में 47,000, Cinepolis में 9,100 और कुल 56,100 बिक गए हैं। टाइगर 3 को लेकर काफी हाइप नजर आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article