बॉलीवुड

Tiger 3 में इतने मिनट का होगा ऋतिक रोशन का कैमियो, दमदार डायलॉग सुनकर फैंस बजाएंगे सीटियां

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 9, 2023, 10:13 AM IST

Hrithik Roshan Cameo in Tiger 3: एक्शन पैक सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 इसी दिवाली पर 12 नवंबर के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशल समेत कई बड़े सितारों का कैमियो नजर आने वाला है। आइए ऋतिक के कैमियो से जुड़ी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hrithik Roshan Cameo in Salman Khan Starrer Tiger 3

Hrithik Roshan Cameo in Tiger 3: एक्शन पैक सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) इसी दिवाली पर 12 नवंबर के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) समेत कई बड़े सितारों का कैमियो नजर आने वाला है। टाइगर ने में YRF यूनिवर्स के सभी कैरेक्टर्स का मिलन होने वाला है, जिसमें पठान और कबीर शामिल हैं। अब सोशल मीडिया पर कबीर यानी ऋतिक रोशन के कैमियो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऋतिक के कैमियो में कई दमदार डायलॉग नजर आने वाले हैं।

वहीं उनके कैमियो का ड्यूरेशन भी सामने आ गया है। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ ही कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले हैं, फिल्म को दमदार ओपनिंग भी मिलने की उम्मीद है। आइए ऋतिक रोशन के कैमियो से जुड़ी अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर 3 में ऐसा होगा ऋतिक रोशन का कैमियो

सलमान खान की मूवी टाइगर 3 में ऋतिक रोशन का कैमियो लगभग 2.25 मिनट का रहने वाला है, जिसमें वह कई दमदार डायलॉग भी मारते नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के कैमियो के साथ ही शाहरुख खान के कैमियो पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। पठान के बाद पहली बार सलमान-शाहरुख टाइगर 3 में एक साथ नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article