मेघना गुलजार की फिल्म में आयुष्मान खुराना की जगह नजर आएंगे ये साउथ एक्टर, करीना कपूर संग पहली बार स्क्रीन करेंगे शेयर

मेघना गुलजार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दरिया को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म के लिए पहले आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया गया था। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से एक्टर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। अब इस फिल्म में आयुष्मान की जगह साउथ एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म से आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurranna) ने किनारा कर लिया। एक्टर ने डेट की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) लीड रोल में है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में आयुष्मान को रिप्लेस करेंगे। 'बड़े मियां छोटे मियां' एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम दायरा है।हालांकि मेकर्स ने अभी तक नाम का खुलासा नहीं किया है। ये भी पढ़ें- Vicky-Katrina के दिवाली सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीर आई सामने, फैंस बोले- नजर ना लगे

meghna gulzar and kareena kapoor

Meghna Gulzar and Kareena Kapoor (credit pic: Instagram)

निर्देशक मेघना गुलजार इस समय उस फिल्म पर काम कर रही है। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। करीबी सूत्र ने कहा था, फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल निभाएंगे। आयुष्मान और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बिजी शेड्यूल की वजह से दायरा को छोड़ने का फैसला किया था।

End of Feed