Aamir Khan and Lokesh Kanagaraj Movie: कैथी, विक्रम और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनागराज को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। साउथ ही नहीं पूरे भारत में लोकेश की फिल्मों को जमकर प्यार मिला है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ काम करने वाले लोकेश ने बताया कि वह बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के काफी बड़े फैंस हैं। इसी के साथ ही लोकेश ने कहा कि वह आमिर के साथ काम भी करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, लोकेश ने कहा कि वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बहुत बड़े फैन होने की वजह से उनका यह हमेशा से ही सपना रहा है कि एक दिन वह उनके साथ फिल्म करें। क्या सच में दोनों एक साथ मूवी में नजर आने वाले हैं? यहां इस सवाल के जवाब पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again Box Office Collection Day 4: सोमवार को तेजी से लड़खड़ाए सिंघम अगेन के कदम, चढ़ने लगीं मेकर्स की सांसे
लोकेश कनगराज ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात की है। जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सफर और कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने को लेकर खुलासे किए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द ही आमिर खान के साथ काम करने के बारे में सोच रहे हैं? तो लोकेश ने खुलासा किया कि इस बारे में वह बात कर रहे हैं। लिया डायरेक्टर ने कहा, 'मैं आमिर खान का बहुत बड़ा फैंन हूं जब उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई, तो बॉलीवुड स्टार ने उन्हें फोन किया और उन्होंने चेन्नई में फिल्म देखी। इतना ही नहीं, लोकेश ने उन्हें अद्वैत चंदन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पर भी रिएशन दिया और बताया कि उन्हें यह फिल्म क्यों पसंद आई
लोकेश ने बताया कि हां वह दोनों एक साथ काम करने के बारे में सोच रहे हैं अगर टाइम मिलता है और सब ठीक रहता है तो दर्शकों को दोनों का कोलैब देखने को मिल सकता है।
