बॉलीवुड

Vicky-Katrina के दिवाली सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीर आई सामने, फैंस बोले- नजर ना लगे

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के दिवाली सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोटो में कपल का पूरा परिवार साथ में नजर आ रहा है। फैंस इस वायरल फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा नजर ना लगे।

Image

Vicky Kaushal- Katrina Kaif (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से दिवाली के त्योहार को परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सेलेब्स के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस लिस्ट में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटो में कैटरीना अपनी सास और पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। अब कैटरीना के दिवाली सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीर सामने आई है। इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये एक्ट्रेस के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। ये भी पढ़ें-Mithun Chakraborty की पहली पत्नी हेलेना लूक का हुआ निधन, 4 महीने में ही टूट गई थी शादी

फोटो में कैटरीना का मां, भाई और उनकी बहन दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल, उनके माता-पिता और भाई सनी कौशल साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को फैंस ने हम साथ-साथ है का टैग दिया है।

विक्की और कैटरीना का परिवार दिखा साथ में

एक फैन ने लिखा, नजर ना लगे। दूसरे फैन ने हार्ट इमोजी बनाई है। तीसरे फैन ने लिखा, विक्की और कैटरीना की जोड़ी बेस्ट है। दिवाली से पहले कैटरीना ने करवाचौथ पर सास का आशीर्वाद लेते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। एक्ट्रेस की अपने सास-ससुर के साथ खास बॉन्डिंग हैं। विक्की के भाई सनी कौशल ने कहा था कि कैटरीना के साथ हम सभी का बहुत अच्छा बॉन्ड हैं। हम सभी एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सब के बीच इसी तरह का बॉन्ड चलता रहे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर इसके अलावा लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे। कैटरीना आखिरी बार पिछली साल मेरी क्रिसमस में नजर आई थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article