बॉलीवुड

पूर्व मिसेज इंडिया प्रियंका बजाज सिब्बल 'Kathakaar' में इंस्पेक्टर बन मचाएंगी भौकाल, चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले का करेंगी पर्दाफाश

Kathakaar: प्रियंका बजाज सिब्बल अब शॉर्ट फिल्म में धमाल मचाने वाली है। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म से प्रियंका बजाज सिब्बल डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती हुए नजर आएंगी। प्रियंका बजाज चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले को सुलझाते हुए नजर आने वाली है।

Image

priyanka bajaj sibal

Kathakaar: दो बार नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर रह चुकीं प्रियंका बजाज सिब्बल अब शॉर्ट फिल्म में धमाल मचाने वाली है। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म से प्रियंका बजाज सिब्बल डेब्यू करने वाली है। हाल ही में पूर्व मिसेज इंडिया प्रियंका बजाज सिब्बल ने कांस फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा बिरेखा था।

प्रियंका बजाज सिब्बल अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों के लिए जानी जाती है, उन्होंने पहली बार मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। अब प्रियंका बजाज सिब्बल अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका बजाज कथाकार शॉर्ट फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि प्रियंका बजाज चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले को सुलझाते हुए नजर आने वाली है।

इंस्पेक्टर साई का किरदार निभाएंगी प्रियंका बजाज

कथाकार फिल्म का निर्देशन अंशुमन चतुवेर्दी ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका बजाज सिब्बल के अलावा रुस्लान मुमताज और कौशिकी मिश्रा भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म महिला सशक्तिकरण पर बनी हुई है। कथाकार शॉर्ट फिल्म में प्रियंका बजाज

इंस्पेक्टर साई के रोल में नजर आएंगी। इंस्पेक्टर दानिश के रोल में रुस्लान मुमताज दिखाई देने वाले हैं। टिकली के रोल में कौशिकी मिश्रा नजर आने वाले हैं।

प्रियंका बजाज सिब्बल को मिला था ये पुरस्कार

प्रियंका बजाज सिब्बल को हाल ही में 8वें चंबल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था। अक्टूबर 2022 में उन्हें मिसेज क्वीन ऑफ द वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इससे पहले उन्होंने मिसेज इंडिया 2021 का खिताब जीता था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article