Disha Patani hot deadlift video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस लगती हैं। 31 बरस की उम्र में भी अपनी स्लिम-ट्रिम बॉडी की वजह से वह 21 बरस (लगभग 10 साल छोटी) जैसी दिखती हैं। दिशा के मौजूदा लुक के पीछे उनकी ट्रेनिंग, एक्सरसाइज और डाइट रूटीन है। हाल ही में उनकी एक एक्सरसाइज से जुड़ा वीडियो सामने आया, जिसमें वह डेडलिफ्ट करती नजर आईं।
जिम में डेडलिफ्ट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)
वैसे, दिशा के डेडलिफ्ट सेशन न सिर्फ जिम में तापमान बढ़ा दिया बल्कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी हुस्न के जलवे से आग लगा दी। दरअसल, दिशा ने इस दौरान जो स्पोर्ट्स ब्रा पहन रखी थी, वह थोड़ी सी क्लीवेज रिवीलिंग थीं। वह जब यह कसरत कर रही थीं, तब उनके कर्व्स फ्लॉन्ट हो रहे थे।
फिर क्या था...पटानी के डेडलिफ्ट से जुड़े वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया फैंस भी अजब-गजब कमेंट करने लगे। chaitali_star ने कहा कि एक्टिंग सीखिए...इस सब से कुछ नहीं होगा। ruchiyadavji1 ने कमेंट किया कि किस किस का ध्यान वर्कआउट पर नहीं है? _its_k.h.u.s.h.i के हैंडल से कहा गया- यह खुद स्ट्रॉन्ग होकर जिम के सारे लड़कों को कमजोर बनाने का स्कैम कर रही हैं।
im_sneha_77 ने मजाकिया लहजे में आगे कहा कि कोई वर्कआउट भी देख ले। ruchiyadavji1 के हैंडल से लिखा गया कि लड़कों को इस वीडियो को देखकर परेशानी होगी। इस बीच, bytessindhi ने कहा कि आखिरकार इस सब की जरूर क्या है? हालांकि, ढेर सारे लोगों ने इस दौरान पटानी की तारीफ भी की और कहा कि वह अच्छी लग रही हैं।
