The Kerala Story Box Office Record: बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान की एक्शन मूवी पठान साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई थी, जिसने ताबड़तोड़ कमाई करके ऐसे की रिकॉर्ड बनाए, जिनके बाद ट्रेड पंडित भी बोल पड़े कि ये सालों तक नहीं टूटेंगे लेकिन अदा शर्मा की द केरला स्टोरी ने ट्रेड पंडितों की ये भविष्यवाणी गलत साबित कर दी है। फिल्म द केरला स्टोरी ने चंद महीनों बाद ही पठान का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ डाला है और सबको चौंका दिया है। फिल्म द केरला स्टोरी ने चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करके ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया है।
The Kerala Story ने चौथे वीकेंड में चटाई Pathaan को धूल, 2023 का ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
The Kerala Story ने चौथे हफ्ते की कमाई से Pathaan को दी मात
अदाकारा अदा शर्मा की द केरला स्टोरी ने चौथे हफ्ते में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म दे केरला स्टोरी इसी के साथ साल 2023 की सबसे सफल फिल्म बन गई है, जिसने चौथे हफ्ते में ऐसे आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म द केरला स्टोरी से ये खिताब शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान के नाम था, जिसने अपने चौथे हफ्ते में 14.31 करोड़ का कारोबार किया था।
Ada Sharma की The Kerala Story की धांसू कमाई ने सबको चौंकाया
अदाकारा अदा शर्मा की द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धांसू कमाई कर रही है। फिल्म की धांसू कमाई ने सबको चौंका दिया है क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि द केरला स्टोरी चौथे हफ्ते में 18 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर जाएगी। यह अदा शर्मा की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है।
