Thama Posters: बॉलीवुड निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म स्त्री से हॉरर यूनिवर्स की शुरुआत की थी। ये बॉलीवुड की तरफ से पेश किया गया अनोखा हॉरर यूनिवर्स है, जिसने दर्शकों को बेहद उत्साहित किया है। दिनेश विजान के इस हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म थामा है, जिससे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की एंट्री होने जा रही है। आयुष्मान-रश्मिका काफी समय से थामा की शूटिंग कर रहे हैं और अब ये मूवी लगभग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किए हैं, जिन्हें देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि 2025 की दीवाली धमाकेदार रहने वाली है।
Image Source: Thama Movie
ताड़का के रूप में दिखेंगे रश्मिका मंदाना
फिल्म थामा के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का जो लुक पोस्टर रिलीज किया है, उसके अनुसार अदाकारा इस मूवी में ताड़का के किरदार में दिखेंगे। मेकर्स ने रश्मिका का लुक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, "हम रश्मिका मंदाना को ताड़का के रूप में प्रेजेंट करते हैं, जो रोशनी की एक ही पहली किरण है।" पोस्टर में रश्मिका मंदाना हरे रंग के गाउन में देख रही हैं और उनकी आंखें गुस्से में हैं।
आलोक बनकर आएंगे आयुष्मान खुराना
फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम आलोक होगा। मेकर्स ने आयुष्मान खुराना का पोस्टर रिलीज करते हुए पोस्ट में लिखा है, "हम आयुष्मान खुराना को आलोक के रूप में पेश करते हैं, जो इंसानियत की आखिरी उम्मीद है।" पोस्टर में आयुष्मान खुराना बहुत ही शांत और चौकन्ने दिखाई दे रहे हैं।
थामा के मेकर्स ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को लुक पोस्टर्स जारी करते हुए ये भी जानकारी दी है कि उनकी मूवी का ट्रेलर 19 अगस्त को 11:11 पर रिलीज होगा। आयुष्मान-रश्मिका के लुक पोस्टर्स देखने के बाद फैंस थामा ट्रेलर के लिए बेचैन हो उठे हैं।
