Amitabh Bachchan in Thalaivar 170: साउथ फिल्मस्टार रजीनकांत की अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 को लेकर इन दिनों लगातार खबरें आ रही हैं। फिल्म थलाइवर 170 में लगातार बड़े-बड़े स्टार्स की एंट्री हो रही है। फहाद फासिल और राणा दग्गुबाति के बाद रजनीकांत की अपकमिंग मूवी थलाइवर 170 में अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गई है। लायका प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके रजनीकांत के फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म के साथ बिग बी का नाम भी जुड़ गया है।
Thalaivar 170: 32 सालों के बाद Amitabh Bachchan ने मिलाया Rajinikanth के साथ हाथ, झूम उठे फैंस
लायका प्रोडक्शन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हम भारतीय सिनेमा को शहंशाह अमिताभ बच्चन का थलाइवर 170 में स्वागत करते हैं। थलाइवर की टीम बिग बी की एंट्री के बाद और भी टैलेंटिड हो गई है। बिग बी टैलेंट के पावर हाउस हैं।'
रजनीकांत की आखिरी रिलीज मूवी जेलर बॉक्स ऑफिस पर बम्पर हिट रही है। फिल्म जेलर ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके बाद से ही रजनीकांत अपनी थलाइवर 170 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जेलर की कमाई देखने के बाद थलाइवर 170 के मेकर्स इसमें बड़े-बड़े अभिनेताओं को शामिल कर रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि ये रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।
32 साल बाद रजनीकांत ने मिलाया बिग बी संग हाथ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 32 सालों के बाद रजनीकांत के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों ने 32 साल पहले एक साथ काम किया था। इसके बाद से ही फैंस इनकी जोड़ी को साथ देखने के लिए तड़प रही है। रजनीकांत और बिग बी के साथ आने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
