Tere Naam 2: 'तेरे नाम' के सीक्वल की टेंटेटिव स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम, खुशी से झूम उठे सलमान खान के फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2025, 10:35 AM IST

Tere Naam 2 Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) की आइकॉनिक फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते है...

Tere Naam 2 Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच अब सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि सलमान खान की इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। इस खबर को जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते है सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के सीक्वल से जुड़ी पूरी खबर क्या है।

Tere Naam 2 Update

Image Source: IMDb

'तेरे नाम 2' को लेकर शुरू हुआ काम

एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के दूसरे पार्ट यानी 'तेरे नाम 2' (Tere Naam 2) को लेकर अपडेट दिया गया है। साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) 'तेरे नाम 2' के लिए सलमान खान को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म में लीड रोल निभाया था। मिड-डे को एक सोर्स ने बताया कि सलमान के साथ नई फीमेल लीड कास्ट हो सकती है, ये इस बात पर डिपेंड करता है कि सलमान पुराना राधे वाला रोल करेंगे या नया अवतार में नजर आएंगे। सोर्स ने कहा, 'लीगल और फाइनेंशियल पैकेजिंग पूरी होने के बाद सलमान को लॉक करेंगे, फिर डायरेक्टर अनाउंस करेंगे। अभी टेंटेटिव स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।' सोर्स ने आगे बताया कि 'सलमान को इसकी खबर है, लेकिन अभी ऑफिशियली कुछ ऑफर नहीं हुआ। वो स्क्रिप्ट, बजट और राइट्स का बंटवारा देखने के बाद ही कमिट करेंगे। सलमान बिना क्लैरिटी के हां नहीं करते।' इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

End of Feed