Dhanush-Kriti Sanon Viral Video: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush) और फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी लीड रोल वाली फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज से बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद धनुष की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है, जिसकी वजह से एक्टर की खूब तारीफ हो रही है।
Image Source: Viral Bhayani Instagram
कृति सेनन को भीड़ से बचाते नजर आए धनुष
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर एक बार फिर खबरों में आ गए है। इसकी वजह एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभी हाल ही में मुंबई के गेटी गैलेक्सी (Gaiety Galaxy) थिएटर में आनंद एल राय (Anand L Rai) की रोमांटिक मूवी ‘तेरे इश्क में’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान वहां इतनी भीड़ हो गई कि धनुष और कृति सेनन भी फंस गए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कि कृति थोड़ा घबरा गईं, लेकिन हमारे साउथ सुपरस्टार धनुष ने एकदम हीरो वाला स्टाइल दिखाया और कृति को अपनी बाहों में शील्ड करके कार तक पहुंचाया। वो वीडियो अभी इंस्टा-ट्विटर पर आग की तरह फैल रहा है।
यहां देखें कृति सेनन और धनुष का वायरल वीडियो
फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये
आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंचे रहे हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म ने दो दिनों में 33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
