Tees Maar Khan 2 बनाने की तैयारी में हैं फराह खान और अक्षय कुमार! पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Farah Khan Planning To Make Tees Mar Khan 2: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उनकी फिल्म 'तीस मार खान' बड़े पर्दे पर भले ही फ्लॉप रही, लेकिन लोगों का मनोरंजन करने से नहीं चूकी। वहीं अब फराह ने इसके सीक्वल का हिंट दिया है।

Farah Khan Planning To Make Tees Mar Khan 2: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने डायरेक्शन और अंदाज से फैंस का खूब दिल जीता है। फराह खान इन दिनों यू-ट्यूब पर अपने व्लॉग्स के कारण खूब छाई रहती हैं। या तो फराह खान स्टार्स को अपने घर पर बुलाती हैं या फिर वह उनके घर जाकर दावत का लुत्फ उठाती हैं। वहीं बीते सप्ताह फराह खान ने 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार होस्ट किया, जहां उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फराह खान के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर मनोरंजन का तड़का लगाया। शो में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक रही। बता दें कि फराह खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साथ में 'तीस मार खान' मूवी की थी। वहीं अब फराह खान की पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फराह खान 'तीस मार खान 2' की प्लानिंग कर रही हैं।

farah khan

फोटो क्रेडिट- फराह खान इंस्टाग्राम, आईएमडीबी

फराह खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बॉन्डिंग 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मंच पर देखने लायक रही। फराह खान ने अक्षय कुमार के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "तीस मार खान 2' बनाएं क्या? अक्षय कुमार के साथ होस्ट करना बेहद मजेदार रहा।" बता दें कि फराह खान के इस सवाल पर अभी तक अक्षय कुमार का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन उनकी पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

End of Feed