Tara Sutaria take a Dig on Adar Jain Roka : कपूर खानदान के भांजे आदर जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शनिवार को आदर जैन ( Adar Jain) और होने वाली पत्नी अलेखा आडवाणी( Alekha Advani) की रोका सेरेमनी हुई। इसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। जैसे ही आदर की रोका तस्वीरें सामने आई वैसे ही लोगों ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को याद करना शुरू कर दिया। जिसके बाद तारा सुतारिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर सबकी नजर गई, जिसमें उन्होंने एक नया टाइटल दिया था। आइए आपको बताते हैं तारा ने क्या लिखा था।
तारा सुतारिया( Tara Sutaria) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किताब साझा की, किताब का नाम था 'कर्मा इज ए बिच' जिसके साथ उन्होंने एक वाक्य भी लिखा था। उन्होंने कहा मेरे हाथों एक नई किताब लगी है जिसका टाइटल है कर्मा इज ए बिच, इस किताब को पढ़ने के लिए बेताब हूं। आप सभी इसे अमेजन से खरीद सकते हैं। तारा ने ये स्टोरी तब साझा की जब सोशल मीडिया पर आदर जैन के रोका सेरेमनी की बात छिड़ी हुई थी। इसे देखने के बाद लोगों के मीम बनाने शुरू कर दिए, फैंस का कहना है कि तारा ने स्टोरी आदर के लिए साझा की है।
बताते चले कि तारा सुतारिया और आदर जैन( Aadar Jain) ने एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2020 में कपल ने अपने रिश्ते को सबके सामने कुबूल किया था। यही कारण था कि तारा कपूर खानदान के हर फ़ंक्शन में नजर आती थी। लेकिन दो साल बाद ऐसा हुआ कि आदर ने तारा की ही दोस्त अलेखा को अपना सच्चा प्यार बताते हुए शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों ने आदर को खूब ट्रोल किया था।
