Veer Pahariya संग तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को किया ऑफिसियल, इटली में एन्जॉय कर रही हैं हॉलिडे

Tara Sutaria-Veer Pahariya Enjoys Holiday Trip: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इटली में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई पिक्स एक-साथ शेयर की हैं। इस ट्रिप पर तारा सुतारिया के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं।

Tara Sutaria-Veer Pahariya Enjoys Holiday Trip: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। लंच डेट से कई इवेंट्स में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को एक-साथ स्पॉट किया गया है। लोगों ने बार-बार तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को साथ में देखने के बाद इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि इस कपल ने अपने रिश्ते को पब्लिक में कबूल करने से बार-बार परहेज किया। ऐसे में अब तारा सुतारिया अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर इटली में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। इस हॉलिडे ट्रिप पर ताता सुतारिया के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी साथ में हैं।

Tara Sutaria-Veer Pahariya Enjoys Holiday Trip

Pic Credit: Instagram/tarasutaria/

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलिडे ट्रिप को एन्जॉय करते हुए एक-साथ कई पिक्स शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल बना दिया है। हॉलिडे एन्जॉय करते हुए तारा सुतारिया ने कई पिक्स शेयर की हैं, जिनमें से कुछ में वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। तारा सुतारिया के फैन्स इन सभी पिक्स को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों को तारा सुतारिया का बोल्ड और स्टाइलिश अवतार पसंद आया है।

End of Feed