वीर पहाड़िया संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं तारा सुतारिया, वीडियो देख फैंस बोले- 'डेट बता दो...'

Tara Sutaria Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सभी स्टार्स ने तारा को बर्थडे विश किया। वहीं वीर पहाड़िया ने तो तारा के बर्थडे को बेहद खास बना दिया। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि तारा और वीर जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।

Tara Sutaria Video: बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बर्थडे पर वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया पर जमकर प्यार लुटाया। ये कहना गलत नहीं होगा कि वीर ने तारा सुतारिया के बर्थडे को खास बना दिया है। इस बीच तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि तारा और वीर जल्द ही जन्मों-जन्मों के लिए एक होने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

veertara

pic credit- tara sutaria instagram

तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को कहा हसबैंड

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का प्यार हमेशा से फैंस के लिए खास रहा है। इस साल जुलाई में रिलेशनशिप पब्लिक करने के बाद से मालदीव ट्रिप हो या रेड कार्पेट, दोनों हर बार कपल गोल्स देते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया जिसमें तारा ने वीर को माय हसबैंड कह डाला वीडियो तारा के हालिया मालदीव बर्थडे पार्टी का है। क्लिप में वो गोल्डन शाइनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके साथ दोस्त ओर्री भी थे। वीडियो में तारा ओर्री से पूछती हैं, 'तुम मेरे हसबैंड के साथ सो रहा है क्या? ओर्री कहते है, 'हां यार' फिर तारा चिल्लाती हैं, 'तो रात को नींद कैसे आती है?' ओर्री ने जवाब दिया, 'तेरे हसबैंड के साथ ही' पीछे खड़े वीर हैरान होकर मना करते नजर आते हैं और तारा चीख पड़ती हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तहलका मच गया। बता दें कि तारा सुतारिया, ओर्री और वीर ने ये फनी रील बनाया था। हालांकि इस रील को देखकर लोग दोनों की शादी की बात कर रहे हैं।

End of Feed