'Ramayana' में साई पल्लवी को देख निराश हुईं Tanishaa Mukerji, रणबीर-यश के लिए कही ये बात

Tanishaa Mukerji Reviews Ramayana: तनिषा मुखर्जी ने 'रामायण' देखने के बाद रणबीर कपूर और यश के किरदार की जमकर तारीफ की। तनिषा के मुताबिक माता सीता के रोल में साई पल्लवी उन्हें खास नहीं लगी हैं।

Tanishaa Mukerji Reviews Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में पहुंचे हुए 20 दिन हो गए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने 'रामायण' को देखने के बाद शानदार रिव्यू दिए। ऐसे में अब तनिषा मुखर्जी ने भी 'रामायण' को देखने के बाद रणबीर-यश के किरदार की जमकर तारीफ की लेकिन साई पल्लवी को सीता के किरदार के लिए मिसकास्ट बताया है।

Tanishaa Mukerji Reviews Ramayana

'रामायण' को लेकर तनिषा मुखर्जी ने कही ये बात (Pic Credit: Instagram)

'सीता' के रोल में साई पल्लवी नहीं आईं तनिषा मुखर्जी को पसंद

तनिषा मुखर्जी ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म 'रामायण' को लेकर अपना रिएक्शन दिया। इस पोस्ट में उन्होंने रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए भगवान राम के किरदार की जमकर तारीफ की। तनिषा ने आगे कहा कि 'एनिमल' में उनकी अदाकारी देखने के बाद उन्हें लगा था वो अभिनेता को भगवान राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पाएंगी। लेकिन वो कदम परफेक्ट साबित हुए।

End of Feed