जालीदार गाउन में तनीषा मुखर्जी को देख भड़के फैंस, बोले 'घरवालों की इज्जत का ख्याल...'

Tanisha wears Transparent dress: बॉलीवुड अदाकारा तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) बीती रात एक इवेंट पर काले रंग की ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जो ट्रांसपेरेंट थी। तनीषा को इस ड्रेस में देखकर लोग दंग रह गए क्योंकि उन्होंने प्राइवेट पार्ट्स को छुपाने के लिए सफेद कपड़े से बने फूलों का सहारा लिया था। लोग तनीषा को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो कम से कम घरवालों की इज्जत का तो ख्याल रखें।

Tanisha wears Transparent dress: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जालीदार ड्रेस पहनी दिख रही हैं। तनीषा ने एक इवेंट के लिए ये जालीदार ड्रेस पहनी थी, जिसके ऊपर सफेद रंग के कपड़े से बने फूल नजर आ रहे हैं। ये फूल तनीषा मुखर्जी के प्राइवेट पार्ट्स को छुपा रहे हैं। तनीषा को इस ड्रेस में देखकर लोग दंग हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तनीषा बॉलीवुड के दो बड़े परिवारों से रिश्ता रखती हैं, जिस कारण उन्हें सोच-समझकर कपड़े पहनना चाहिए।

Tanisha Mukherjee

फैशन के चक्कर में इंटरनेट पर ट्रोल हुईं तनीषा मुखर्जी

अदाकारा तनीषा मुखर्जी को ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखकर लोग गुस्से में हैं और लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। काजोल और अजय देवगन की बॉलीवुड में काफी इज्जत है, जिस कारण लोगों को ऐसा लगता है कि तनीषा को इस तरह की ड्रेस नहीं पहननी चाहिए थी। एक ट्रोल ने लिखा है, 'तनीषा ये क्या बदतमीजी है... ऐसे कपड़े पहनने से पहले एक दफा तो सोचना चाहिए कि क्या पहन रही हो?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'अजय और काजोल की इज्जत का तो ख्याल किया होता अगर खुद की इज्जत का कोई ख्याल नहीं था तो... खबर में आने के लिए कुछ भी कपड़े पहन लोगी।'

End of Feed