Tamannaah Bhatia की अब चमकेगी किस्मत, ऑफर हुई Neeraj Pandey की धांसू फिल्म

Tamannaah Bhatia Next With Neeraj Pandey: साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को बॉलीवुड के नए-नए प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को अब नीरज पांडे की फिल्म मिल गई है। इस फिल्म में उन्हें लीड हीरोइन के तौर पर देखा जाएगा।

Tamannaah Bhatia Next With Neeraj Pandey: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं। इस समय एक्ट्रेस को कई बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हैं। साउथ फिल्मों में धूम मचाने के बाद अब तमन्ना भाटिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक तमन्ना भाटिया को इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक नीरज पांडे (Neeraj Pandey) की नई फिल्म मिल गई है। नीरज पांडे की नेक्स्ट में तमन्ना भाटिया को अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Tamannaah Bhatia and Neeraj Pandey

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नीरज पांडे की फिल्म में तमन्ना भाटिया को लीड रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। तमन्ना भाटिया के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में भी कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है। दिलचस्प बात यहे है कि फिल्म फ्लोर पर जा चुकी है और मेकर्स ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। सुनने में आ रहा है कि 24 फरवरी को शूटिंग शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज करने का फैसला किया है।

End of Feed