रणदीप हुड्डा की रिसेप्शन पार्टी में Tamannaah -Vijay ने लूटी लाइमलाइट, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 12, 2023, 11:52 AM IST

Tamannaah Bhatia- Vijay Verma Viral Video: रणदीप हुड्डा के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रिसेप्शन पार्टी से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपल हाथों में हाथ डाले नजर आ रहा है।

Tamannaah Bhatia- Vijay Verma Viral Video: बॉलीवुड के पावर कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते हैं। कपल हाल ही में रणदीप हुड्डा की वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए। तमन्ना और विजय ट्विनिंग आउटफिट में दिखाई दिए। कपल ने रिसेप्शन पार्टी में पैपराजी को जमकर पोज दिया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। रिसेप्शन पार्टी से विजय का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय तमन्ना के सोलो फोटोज होने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का ये क्यूट जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आया है।

तमन्ना ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को झुमके के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। विजय भी ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

End of Feed