विजय वर्मा की दुल्हन बनने वाली हैं तमन्ना भाटिया, इस बात से मिला हिंट

Tamannaah Bhatia and Vijay Verma Marriage: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बीच विजय और तमन्ना की शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात...

Tamannaah Bhatia and Vijay Verma Marriage: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। विजय वर्मा काफी टाइम से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद है। ऐसे में लोग ये चाहते हैं कि विजय और तमन्ना जल्द से जल्द अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर लें। इस बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही अपने प्यार को शादी का नाम दे सकते हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं...

vijay tamanah

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की शादी

123Telugu की रिपोर्ट की मानें तो तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने मुंबई में एक आलीशान घर की तलाश शुरू कर दी है। साल 2025 में दोनों सात फेरे ले सकते हैं। शादी करने के बाद दोनों नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि कपल के तरफ से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं सामने आया है। खैर, फैंस इस खबर से काफी खुश हैं। लोगों का ये मानना है कि तमन्ना और विजय वर्मा अब शादी करने में बिल्कुल भी देरी ना करें। बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लस्ट स्टोरी 2 में नजर आए थे। इसमें दोनों ने ऐसा रोमांस किया था कि लोग पानी पानी हो गए थे।

End of Feed