अजय देवगन की 'Drishyam 3' में होगी Tabu की वापसी, डायरेक्टर अभिषेक ने सच्चाई से उठाया पर्दा

Abhishek Pathak on Tabu's Return in Drishyam 3: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' में होने जा रही तब्बू की वापसी की खबरों पर अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने रिएक्शन दिया है।

Abhishek Pathak on Tabu's Return in Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है। 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' की जबरदस्त सफलता के बाद इसके तीसरे पार्ट को देखने के लिए दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दोनों पार्ट में अजय देवगन के साथ तब्बू अहम किरदार में नजर आई हैं। वहीं कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या 'दृश्यम 3' में भी तब्बू (Tabu) को मीरा देशमुख के किरदार को दोहराते हुए देखा जाएगा। ऐसे में अब 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पठाक (Abhishek Pathak) ने जूम से बात करते हुए फिल्म में तब्बू की एंट्री की सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। (इसे भी पढ़ें: 6 अफेयर्स के बावजूद 'अकेले और तन्हा' हैं Salman Khan, 60 की उम्र में बया किया दर्द)

Abhishek Pathak on Tabu's Return in Drishyam 3

'दृश्यम 3' में होगी तब्बू की वापसी (Pic Credit: Instagram)

'दृश्यम 3' में होगी तब्बू की वापसी

Zoom के साथ बातचीत के दौरान अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 3' की कहानी को देखते हुए तब्बू के फिल्म में होने पर इशारा दिया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को लग रहा होगा कि मीरा का ट्रैक सैम की अस्थियां विसर्जित करने के साथ खत्म हो गया है लेकिन फिल्म में बहुत कुछ बाकी है। अभिषेक पाठक ने बताया, 'हर किसी को यही लगता है मीरा का ट्रैक खत्म हो गया। जब भी आपको लग लगता है कि 'दृश्यम' खत्म होने वाली है, तो समझ लीजिए कि आपने इसे सही से नहीं देखा है। अभी भी बहुत कुछ बताना बाकी है।' (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 3: तृषा-सूर्या स्टारर के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बन गई 100 करोड़ी)

इस दिन रिलीज होगी 'दृश्यम 3'

अभिषेक पाठक के इस बयान को सुनने के बाद कई लोगों को लग रहा है कि 'दृश्यम 3' में तब्बू की वापसी होगी। फैन्स भी इस मूवी में तब्बू को देखने के लिए बेताब हैं। अजय देवगन के अलावा इस मूवी में श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव की वापसी होने जा रही है। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक मिलकर इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह जीतू जोसेफ की इसी नाम की मलयालम मूवी का आधिकारिक रीमेक थी, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'दृश्यम 3' का हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर को इसी साल रिलीज होगा।

End of Feed