41 मजदूरों को बचाने की कहानी से जुड़ीं Tabu, वेब सीरीज में हुई एंट्री

Tunnel Men: एक्ट्रेस तब्बू अपनी धांसू एक्टिंग के लिए मशहूर है। इस बीच तब्बू की अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है। तब्बू जल्द ही वेब सीरीज 'टनल मेन' में नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। तब्बू ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। तब्बू के पास फिलहास एक से एक फिल्में है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि तब्बू ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस तब्बू अब एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सोनिया गांधी के राजीव गांधी की गोद में बैठने वाले किस्से पर Sonakshi Sinha ने दिया मजेदार रिएक्शन)

tabu web series

तब्बू की अपकमिंग सीरीज (pic credit-instagram)

तब्बू की अपकमिंग सीरीज

तब्बू यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' का हिस्सा बन गई हैं। यह एक काल्पनिक ड्रामा है, जिसकी कहानी नवंबर 2023 में उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन से प्रेरित है। इस प्रोजेक्ट के साथ तब्बू पहली बार किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज में काम करती दिखाई देंगी। अपने अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस के लिए यह उनके करियर का एक नया अनुभव होगा।

End of Feed