'ऐसी फिल्में करने से अच्छा मैं सन्यांस...' Taapsee Pannu ने Kiara Advani को मारा ताना??

Taapsee Pannu Interivew: एक्ट्रेस तापसी पन्नू के हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके कमेंट को लोग कियारा आडवाणी और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जोड़कर देख रहे हैं।

Taapsee Pannu Interivew: एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह फिल्मों का चुनाव सोच-समझकर करती हैं। हाल ही में उन्होंने बदलते हिंदी सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सही दौर में की। एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि कुछ तरह की फिल्में करने से अच्छा वह रिटायर होना पसंद करेंगी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उनका इशारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की तरफ तो नहीं था। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Meghna Gulzar की Daayra के ट्रेलर के 5 दमदार और चौंकाने वाले पल)

Taapsee Pannu Interivew

तापसी पन्नू ने कियारा को मारा ताना? (pic credit-instagram)

तापसी पन्नू ने मेनस्ट्रीम सिनेमा को लेकर कही बड़ी बात

हाल ही में तापसी पन्नू ने Suchin Mehrotra के साथ बातचीत में बताया कि पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा काफी बदल गया है। उन्होंने 2015 के आसपास बनने वाली थिएटर फिल्मों को याद करते हुए कहा कि कभी-कभी उन्हें यकीन करना मुश्किल होता है कि उस समय वैसी फिल्में बनती थीं। तापसी ने कहा कि अगर आज भी सिर्फ उसी तरह की फिल्में बन रही होतीं, तो शायद उनके जैसे एक्टर का करियर ही नहीं बन पाता। उन्होंने कहा, “मेरे जैसे किसी इंसान का करियर नहीं होता, अगर आज सिर्फ इसी तरह की फिल्में बन रही होतीं।” एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उन्हें खुशी है कि उन्हें उस दौर में अपना करियर शुरू करने का मौका मिला।

End of Feed