Swara Bhaskar Baby Girl: स्वरा भास्कर के घर आईं नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी की पहली झलक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 25, 2023, 08:42 PM IST

Swara Bhaskar Gives Birth Baby Girl: स्वरा भास्कर और फहाद अहमद माता- पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अस्पताल से बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Swara Bhaskar Gives Birth Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।स्वरा और फहाद अहमद माता पिता बने गए हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को 23 सितंबर को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल की तस्वीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। फहाद और स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

स्वरा ने बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। हर फोटो में स्वरा और फहाद अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस पल का बेसब्री से इंतजार था।

End of Feed