वजन बढ़ने की वजह से Swara Bhasker को नहीं मिल रहा काम, इन खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Swara Bhasker on Not Getting Work: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के बढ़ते वजन को लेकर लोगों ने काफी ट्रोल किया है। इन खबरों पर अब स्वरा भास्कर ने बड़ा रिएक्शन देते हुए उन लोगों को जमकर लताड़ लगाई है। जानिए स्वरा भास्कर ने क्या कहा है।

Swara Bhasker on Not Getting Work: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। कुछ महीनों पहले ही स्वरा भास्कर ने एक बेटी को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान स्वरा भास्कर का वजन काफी बढ़ गया है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। कई लोगों ने यहां तक कहा कि वजन बढ़ने की वजह से स्वरा भास्कर को इंडस्ट्री की ओर से काम नहीं मिल रहा है। इन अफवाहों पर स्वरा भास्कर ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानें स्वर भास्कर ने किया जवाब दिया है।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर इन खबरों की कड़ी निंदा की। स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'उन लोगों के लिए जो देवनागरी लिपि नहीं पढ़ सकते हैं। इस समय एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र है, जिसकी सोच यह है कि एक मां जिसने कुछ समय पहले एक बच्चे को जन्म दिया है और उसका वजन बढ़ गया है। कोई यह बता पाएंगा बच्चे को जन्म देने की साइकोलॉजी क्या है।

End of Feed