‘आवारापन 2’ फेम Suvinder Vicky को मिला था ‘बंटवारा 1947’ का ऑफर, डेट्स की वजह से हाथ से निकली फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 11:52 AM IST

Suvinder Vicky on Movie Offer: ‘आवारापन 2’ में अपनी दमदार एक्टिंग से चर्चा बटोर रहे सुविंदर विक्की ने अपने करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। एक्टर को इस फिल्म का ऑफर मिला था।

Suvinder Vicky on Movie Offer: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म आवारापन 2 को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। फिल्म की कमाई के साथ-साथ इसकी कहानी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के किरदारों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इन सब के बीच सुविंदर विक्की (Suvinder Vicky) का एक इंटरव्यू सामने आया है। Zoom से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस फिल्म का ऑफर भी मिला था, लेकिन इस वजह से काम नहीं कर पाए।

Suvinder Vicky on Movie Offer

सुविंदर विक्की को मिला था इस फिल्म का ऑफर (Image Source: IMDb)

सुविंदर विक्की को मिला था इस फिल्म का ऑफर

एक्टर सुविंदर विक्की एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सुविंदर विक्की का Zoom को दिया इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। हमसे बात करते हुए सुविंदर विक्की ने बताया कि उन्हें ‘बंटवारा 1947’ में एक अहम किरदार का ऑफर मिला था। हालांकि, एक्टर ने कहा, 'डेट्स की दिक्कत थी, इसलिए नहीं हो पाया, वरना मेरी भी दो फिल्में एक साथ रिलीज होतीं। मेरी शुभकामनाएं दोनों फिल्मों के साथ थीं। सिनेमा है, इसमें क्लैश कैसे हो सकता है? जरूरी नहीं है कि हर किसी को हर फिल्म पसंद आए। सबका अपना-अपना स्वाद है। जिसे जो पसंद है, वो देखने जाए। आखिरकार जीत तो फिल्मों की ही हो रही है। चाहे ये चले या वो। एक तरफ इमरान हों और एक तरफ सनी देओल हों, फिल्में तो दोनों चलेंगी। जीत हमारी कला की है।'

End of Feed