Surveen Chawala face Casting Couch in Film Industry: अभिनेत्री सुरवीन चावला ( Surveen Chawla) ने अपने करियर में टीवी से लेकर बॉलीवुड और यहां तक की पंजाबी सिनेमा में भी काम किया। अपने दमदार टैलेंट के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री जब इस इंडस्ट्री में आई तब उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे उनके साथ कास्टिंग काउच होती थी। शादीशुदा बताने पर भी एक निर्माता ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी। यही नहीं एक्ट्रेस ने साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई राज खोले जो आपको हैरान कर देंगे।
हेट स्टोरी अभिनेत्री सुरवीन चावला( Surveen Chawla) ने हाउटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में आपको अलग-अलग तरीके से ट्रीट किया जाता है। जब मैं साउथ इंडस्ट्री में गई तब मुझे कहा गया कि अपना वजन बढ़ाओ कुछ भी नहीं दिखेगा। उनका ये कहना था कि स्क्रीन पर कुछ उछलेगा नहीं तो क्या दिखेगा। हालांकि अब इसे दूसरे तरीके से घुमाकर कहा जाने लगा। एक्ट्रेस ने आगे जिक्र किया कि आप बॉलीवुड में आओगे तो आपको वजन कम करना पड़ेगा, यही इस इंडस्ट्री का खेल है।
क्रिमिनल जस्टिस 4 में नजर आने वाली सुरवीन चावला ने अपने साथ हुआ एक और किस्सा साझा किया जब एक फिल्म निर्माता उन्हें किस करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल सुरवीन काम के सिलसिले में उनके ऑफिस गई और जब वह बाहर उन्हें सी ऑफ करने आया तो वह मुझे किस करने लगा, मैंने उन्हें दूर किया और गुस्से में बोला ये क्या कर रहे हैं। हालांकि मैं उन्हें पहले ही बता चुकी थी कि मैं शादीशुदा हूं।
