"वो मेरे बाल नोच लेगी...", Suresh Wadkar ने Madhuri Dixit संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

सुरेश वाडेकर और माधुरी दीक्षित की शादी की अफवाह सालों से चली आ रही है, जिस पर सफाई देते हुए सिंगर ने कहा है कि इसके पीछे अर्चना पूरन सिंह का खुराफाती दिमाग था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सालों पहले फैली थी सुरेश वाडेकर-माधुरी दीक्षित की शादी की अफवाह
  • सुरेश वाडेकर ने आखिरकार बताया सच
  • अर्चना पूरन सिंह के माथे मढ़ा दोष

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गायक सुरेश वाडेकर ने आखिरकार उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है, जिनमें सालों से बताया जाता रहा है कि उन्होंने माधुरी दीक्षित का रिश्ता इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वो पतली थीं। सुरेश वाडेकर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनके बारे में फैलीं ये बातें अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं हैं। इन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सुरेश वाडेकर ने इन अफवाहों के पीछे अर्चना पूरन सिंह का दिमाग बताया है और उनकी शरारती करतूत की वजह से ही गायक के बारे में ये अफवाहें फैली हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Pushpa AKA Allu Arjun ने की Ram Charan की तारीफ, Peddi को बताया "बेमिसाल")

"वो मेरे बाल नोच लेगी...", Suresh Wadkar ने Madhuri Dixit संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

"वो मेरे बाल नोच लेगी...", Suresh Wadkar ने Madhuri Dixit संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Suresh Wadkar ने बताया Madhuri Dixit संग शादी का सच

इंटरव्यू के दौरान सुरेश वाडेकर से जब माधुरी दीक्षित संग शादी की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हे भगवान... ये अफवाह मेरे पीछे पड़ी हुई है। माधुरी किसी दिन मेरे बचे हुए बाल भी नोच डालेगी। वो मेरी अच्छी दोस्त है और हम सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। मुझे वो पसंद भी हैं लेकिन शादी वाली अफवाह पता नहीं क्यों मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य लालवानी, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी साथ)

End of Feed