बॉलीवुड

Esha Deol के हाथ लगी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म, लंबे वक्त बाद आएंगी बड़े परदे पर नजर

Esha Deol Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल ईशा के हाथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लगी है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Esha Deol के हाथ लगी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म/फोटो क्रेडिट-ईशा देओल इंस्टाग्राम

Esha Deol Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेक्सर सुर्खियों में रहती है। एक समय पर धूम, नो-एंट्री जैसी फिल्में करने के बाद ईशा अचानक से बड़े परदे से गायब हो गईं। ईशा ने अपने करियर में हिट फिल्में जरूर दी लेकिन फ्लॉप मूवीज का ठप्पा भी उनके सिर लगा ही। जैसा की सभी को मालूम है ईशा भले ही बड़े परदे से दूर हो लेकिन उनकी सोशल लफ़ी काफी एक्टिव है फैंस के बीच। इस बीच ईशा देओल (Esha Deol) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: 'आप शानदार एक्टर भैया' Bandar देख बॉबी देओल की फैन हुईं Esha Deol)

Esha Deol की अपकमिंग फिल्म

खुशखबरी ये है कि ईशा देओल के बाद फिर अपने फैंस को बड़े परदे पर एक्टिंग करते हुए नजर आएगी। जी हाँ, ईशा देओल जल्द ही फिल्म 'घुंघट' (Ghunghat) में नजर आएंगी। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो जनता को डराएगी, रुलाएगी और हंसाएगी भी। ईशा ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म घुंघट मेरे लिए एक नया जॉनर है, मैंने पहले भी हॉरर और मुझे हमेशा से ऐसी स्टोरीलाइन काफी पसंद है। मुझे फिल्म 'घुंघट' की स्क्रिप्ट इसलिए पसंद आई क्योंकि ये एक नया संदेश दे रही है और ये एक ही समय पर मजे और इमोशन दोनों दिखा रही है। इसी के साथ ईशा ने ये भी बताया कि फिल्म एक जंगीपुरा के रहस्यमयी गाँव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां शापित आत्मा का वास है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Batwara 1947: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से टकराएगी Sunny Deol की फिल्म, रिलीज डेट हुई आउट)

Esha Deol Upcoming Movie

Esha Deol के हाथ लगी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Esha Deol ka फिल्मी करियर

एक्ट्रेस ईशा देओल दिवगंत एक्टर धर्मेन्द्र की बेटी है। ईशा ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म "कोई मेरे दिल से पूछे" से किया था, जिसके लिए उन्हे बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद वह ना तुम जानो ना हम, क्या दिल ने कहा, एलओसी कारगिल, युवा, धूम, दस और नो एंट्री जैसी फिल्मों में नजर आई। अभी साल 2024 में ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी को तलाक देकर रास्ते अलग कर लिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article