बॉलीवुड

Dhamaal 4: खजाने की तलाश में निकले अजय देवगन, समुद्री डाकू बनेंगे रवि किशन

Dhamaal 4 Poster: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने सभी मुख्य कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिए हैं।

Image

खजाने की तलाश में निकले अजय देवगन (pic credit-dhamaal poster)

Dhamaal 4 Poster: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिन ये खबर सामने आई कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया। अब ये फिल्म 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म धमाल 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने मूवी का पोस्टर शेयर कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Dhamaal 4 Release Date: आलिया भट्ट की अल्फा से डर गए अजय देवगन? फिर बदल गई धमाल 4 की रिलीज डेट!!)

dhamaal 4 poster

धमाल 4 का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)

धमाल 4 का पोस्टर आउट

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने सभी मुख्य कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिए हैं। इन पोस्टर्स में फिल्म की पूरी टीम मजेदार और अलग अंदाज में नजर आ रही है, जिससे साफ है कि इस बार भी दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म में कॉमेडी, मस्ती और कई मजेदार घटनाएं देखने को मिलेंगी।

कब रिलीज होगी धमाल 4

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना कैरेक्टर पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह संजय मिश्रा के साथ एक पहाड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक खजाने का नक्शा भी दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर लिखा है, "एडवेंचर आपका इंतजार कर रहा है।" वहीं नक्शे पर यह भी लिखा गया है कि 100 साल पुराना खजाने का नक्शा फिर से सामने आया है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "जो W उल्टा हो जाए, उसे क्या कहते हैं? #D4" 'धमाल 4' साल 2026 की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले 'धमाल 4' को 17 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे एक हफ्ते पहले यानी 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जा सकता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article