Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जानिए कितना है वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म का रनटाइम, 2 अक्टूबर को हिलेंगे सिनेमाघर

Varun-Janhvi's Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) अगले महीने यानी 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस मूवी का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट बताया जा रहा है।

Varun-Janhvi's Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई रोमांटिक ड्रामा बेस्ड मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने के तैयार है। इस मूवी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सरफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने वरुण-जान्हवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुसली कुमारी' का रनटाइम जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में कितना समय बिताना पड़ेगा।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Runtime

Pic Credit: IMDb

जानिए कितना होगा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का रनटाइम

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर द्वारा निर्मित रोमांटिक कॉमेडी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुसली कुमारी' का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (Humpty Sharma Ki Dulhania) का रनटाइम 2 घंटे 13 मिनट और 'बद्रनाथ की दुल्हनिया' (Badrinath Ki Dulhania) का रनटाइम 2 घंटे 19 मिनट था। मेकर्स ने वरुण धवन की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी के जैसा ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का रनटाइम रखा है।

End of Feed