Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 60% किसिंग सीन्स पर चलाई कैंची, इतना होगा रनटाइम

CBFC Reduce Kissing Scenes in SSKTK: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को सेंसर बोर्ड की ओर से U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने इस मूवी से 60% किसिंग सीन्स को कम कर दिया है।

CBFC Reduce Kissing Scenes in SSKTK: शशांक खेतान (Shashank Khaitan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी ऑनस्क्रीन धमाल मचाती नजर आएगी। इस मूवी में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी भी बतौर लीड कपल फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में दिखाई देने वाले हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस मूवी के 60% किसिंग सीन्स को कट कर दिया है।

CBFC Reduce Kissing Scenes in SSKTK

Pic Credit: IMDb

इतने कट्स के बाद सेंसर बोर्ड ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को दिया U/A 13+ सर्टिफिकेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को 2 कट्स के साथ पास कर दिया है। इस मूवी में 'गार्ड' शब्द को म्यूट किया गया है। वहीं दूसरी ओर सेंसर बोर्ड के समिति ने फिल्म में लिप-लॉक सीन्स को 60% तक कम करने को कहा है। मेंबर्स ने निर्माताओं को शराब विरोधी स्टैटिक जोड़ने के लिए कहा गया। सेंसर बोर्ड की ओर से 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है।

End of Feed