किराए की कोख के लिए सनी लियोनी ने लूटा दी थी अपनी जमा पूंजी, बताया कैसे बनी तीन बच्चों की माँ

Sunny Leone talk about Motherhood: सनी लियोनी हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आई और उन्होंने माँ बनने के अनुभव पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि बच्ची गोद लेने से लेकर सरोगेसी तक का उनका सफर कैसा रहा। फैंस को सनी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Sunny Leone talk about Motherhood: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान( Soha Ali Khan) ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट चैनल शुरू किया है। वह अपने शो में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े हर तरह के लोगों को इन्वाइट कर रही है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को इन्वाइट किया गया था। अब दूसरे एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस सनी लियोनी को बुलाया है। इस शो में सोहा और सनी सरोगेसी पर खुलकर बात करती दिखाई दे रही हैं। जिस तरह से सनी लियोनी ने बच्चे गोद लेने की बात का जिक्र किया यह सुनने में फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है। आइए आपको बताते हैं सनी लियोनी ने इस पॉडकास्ट पर क्या राज खोले।

Sunny Leone talk about Motherhood:

Image Source: Instagram Soha Ali Khan

सोहा अली खान( Soha Ali Khan) के दूसरे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें वह एक्ट्रेस सनी लियोनी( Sunny Leone) से प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछ रही है, सनी के साथ एक आईवीईएफ डॉक्टर भी हैं जो उनके साथ पॉडकास्ट जॉइन कर रही है। सनी लियोनी बताती है कि, " जिस दिन हमनें सरोगेसी करवाई उसी दिन हमें गोद लेने के लिए लड़की मिल गई। तभी फोन आया कि आप इस लड़की को गोद ले सकते हैं"। इसके बाद सोहा ने कहा कि फिर तो आपको एकदम से तीन-तीन बच्चों की खुशी मिल गई।

End of Feed