Sunny Kaushal का हो गया है शरवरी वाघ से ब्रेकअप, खुद को बताया सिंगल

सनी कौशल और शरवरी वाघ के डेटिंग की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों साथ में अक्सर फैमिली फंक्शन और पार्टीज में नजर आते हैं। अब सनी से उनके और शरवरी की डेटिंग को लेकर सवाल पूछा गया। एक्टर ने शरवरी को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा मैं सिंगल हूं।

सनी कौशल (Sunny Kaushal) और शरवरी वाघ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में है। शरवरी विक्की और कैटरीना की शादी में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस अक्सर सनी के साथ वेकेशन और फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। सनी से हाल ही में उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया। एक्टर ने कहा कि मैं सिंगल हूं। इसके बाद जब उनसे शरवरी संग डेटिंग की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा, वो मेरी अच्छी दोस्त है। इस जवाब को सुनने के बाद विक्रांत और तापसी हंसने लगते हैं।

End of Feed