Sunny Deol's First Look From Ikka: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों एक के बाद एक अपनी नई-नई फिल्में अनाउंस कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सनी देओल ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ही फिल्म 'गबरू' की घोषणा की थी। ऐसे में इसी सिलसिले को जारी रखते हुए सनी पाजी ने एक और नई फिल्म 'इक्का' (Ikka) की बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। इस मूवी की घोषणा करते हुए सनी देओल ने मोस्टर पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें उनका फर्स्ट लुक साफ नजर आ रहा है। फिल्म 'इक्का' से सामने आए सनी देओल के इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
Pic Credit: Instagram/iamsunnydeol/
सनी पाजी ने नई फिल्म 'इक्का' की बड़ी घोषणा
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पेज पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह सिर्फ इक्का।' हालांकि फिल्म 'इक्का' को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। मगर फैन्स के बीच सनी पाजी का फर्स्ट लुक छा गया है। ये लुक सनी पाजी द्वारा एक और फिल्म 'गबरू' की अनाउंसमेंट के तुरंत बाद आया है, जो 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'इक्का' की कास्ट को लेकर चीजें अभी सामने नहीं आई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'जाट' में देखा गया था। इस मूवी में सनी देओल के साथ सैयामी खेर, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह सहित कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। अब 'गबरू' और 'इक्का' के बाद सनी देओल को आने वाले दिनों में फिल्म 'रामायण' में भगवान हनुमान के रोल में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह मूवी अगले साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी।
