Suryaa: सनी देओल का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

Sunny Deol’s First Look From Suryaa: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म 'सूर्या अंत से आरंभ तक' का मोशन पोस्टर जारी हुए इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

Sunny Deol’s First Look From Suryaa: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) अपने नए प्रोजेक्ट 'सूर्या' (Suryaa) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी के माध्यम में सनी देओल एक नए अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे। इसी बेताबी को देखते हुए अब मेकर्स ने सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का फर्स्ट लुक जारी किया है। यह लुक सामने आते ही इंटरनेट पर 'सूर्या' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के पहले लुक के साथ-साथ 'सूर्या' की रिलीकज डेट भी जारी कर दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 66वें दिन 'हनुमान अंश' ने इतना किया बिजनेस, 500 करोड़ी बनने से कुछ कदम है दूर)

Sunny Deol’s First Look From Suryaa

'सूर्या' से सनी देओल का लुक आया सामने (Pic Credit: Instagram)

'सूर्या' का फर्स्ट लुक हुआ आउट

सनी देओल स्टारर इस मूवी का पूरा टाइटल 'सूर्या अंत से आरंभ तक' (Suryaa Ant Se Aarambh Tak) है। सनी देओल इस बार एक ऐसे किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जिसके अतीत में कई राज छिपे हैं और ना चाहते हुए भी उन्हें सच्चाईयों का सामना करना पड़ता है। इस मोशन पोस्टर में सनी देओल का चेहरा थोड़ा सीरियस और थका हुआ लग रहा है। इस मूवी की कहानी में आपको काफी सस्पेंस देखने को मिलेगा। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 में Ishita Dutta की मां बनने पर Shriya Saran ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैं ये चाहती नहीं...')

सनी देओल ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अतीत और वर्तमान के बीच उलझे हुए, वह सच का पता लगाता है!' इसी संदेश के साथ उन्होंने 'सूर्या अंत से आरंभ तक' को दर्शकों के सामने पेश किया। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिरी बार सनी देओल को फिल्म 'बटवारा 1947' में देखा गया था। इस मूवी में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और शबाना आजमी सहित कई कलाकारों को अहम भूमिका में देखा गया।

End of Feed