Sunny Deol, Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब एक बार फिर देशभर में सनी पाजी के नाम की चर्चा हो रही है। अमीषा पेटल, सनी देओल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर गली मौहल्लों तक दोबार सनी देओल के नाम की चर्चा हो रही है। गदर एक प्रेम कथा के सुपरहिट होने के बाद सनी देओल की फिल्म ज्यादा नहीं चलीं। एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद लगभग सभी लोगों ने यह मान लिया था कि बॉलीवुड में एक्टर का करियर अब खत्म हो गया है। हालांकि 90 के दशक के सुपरहिट एक्टर का स्टारडम वापस लौट आया है। जिसके बाद सनी पाजी की आंखों में भी आंसू आ गए हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Sunny Deol gets Emotional
गदर 2 को सफलता के बाद निकले सनी पाजी के आंसू
एक्टर सनी देओल का इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सनी पाजी, दर्शकों से मिलने वाले प्यार के बाद भावुक होते दिख रहे हैं। सनी देओल कहते हैं, 'गदर 2 के बाद जो इतना प्यार मिल रहा है, वह देखकर ही आंसू निकल गए हैं।' सनी देओल को फैंस गदर 2 के बाद और भी पसंद करने लगे हैं।
