Sunny Deol To Enter In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayan: बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' ने इस साल बड़े पर्दे पर धूम मचाकर रख दी थी। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने न केवल लोगों को हैरान किया, बल्कि उनके करियर के द्वार भी खोल दिये। खास बात तो यह है कि सनी देओल की झोली में एक और बिग बजट मूवी गिरी है। दरअसल, सनी देओल, रणबीर कपूर और सई पल्लवी की रामायण (Ramayan) में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Zareen Khan को धोखाधड़ी मामले में मिली बड़ी राहत, कोलकाता कोर्ट ने रद्द किया गिरफ्तारी वॉरंट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण (Ramayan) के निर्माता नितेश तिवारी और उनकी टीम फिल्म को लेकर सनी देओल (Sunny Deol) से बातचीत कर रही है। मेकर्स ने उन्हें भगवान हनुमान का किरदार ऑफर किया है। इस बारे में बात करते हुए नितेश तिवारी के करीबी सूत्र ने कहा, "भगवान हनुमान को शक्ति और ताकत के तौर पर देखा जाता है और इस किरदार को सनी देओल से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। वही इस किरदार के असली मायने लोगों के सामने पेश कर सकते हैं। एक्टर ने भी नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बनने में रूचि दिखाई है और वह पर्दे पर हनुमान बनने के लिए बेहद एक्साइटेड भी हैं। हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है।"
सनी देओल के साथ अलग से भी फिल्म बनाएंगे नितेश तिवारी
बता दें कि नितेश तिवारी के करीबी सूत्रों का कहना है कि फिल्ममेकर सनी देओल (Sunny Deol) के साथ एक और फिल्म भी बना सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "रामायण (Ramayan) के अलावा नितेश तिवारी अपने प्रोड्यूसर पार्टनर अल्लू अरविंद, मधू मांटेना और नमित मल्होत्रा के साथ भगवान हनुमान पर अलग से फिल्म बनाने का भी विचार कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल लीड रोल में दिखेंगे। रामायण उनकी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा है। उनके जीवन में काफी कुछ घटा है, जिसे नितेश तिवारी फिल्म के साथ तलाशना चाह रहे हैं।"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
